Wednesday, 10 June 2026
ट्रिनिटी कॉलेज की चर्च से चोर पकड़ा

ट्रिनिटी कॉलेज की चर्च से चोर पकड़ा

ट्रिनिटी कॉलेज की चर्च से चोर पकड़ा,किया पुलिस के हवाले

चोर से दो चांदी की मुर्तियां भी बरामद 

जालन्धर  - नूपुर

सूर्या एन्क्लेव में ट्रिनिटी कालेज की चर्च में चोरी के आरोप मे एक व्यक्ति के पकड़ने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात है कि एक सप्ताह पहले चर्च से सामान चोरी करने वाला आरोपी दोबारा चोरी की नीयत से वहां पहुंच गया, लेकिन इस बार लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले चर्च से बिजली की तारे चोरी हुई थी। ट्रिनिटी कॉलेज मे लगे सी सी टी वी कैमरों की मदद से व्यक्ति को पहचान कर काबू कर लिया गया। पकड़े जाने के बाद लोगों ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह पहले चोरी किया गया सामान बेच चुका है। लोगों ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो चांदी की मूर्तियां भी बरामद हूई है।

इसके बाद चर्च मे मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने पहले चोरी किया सामान कहां बेचा और चोरी की वारदातों मे उसके साथ कोई शामिल है या नहीं।

Published on: 17 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111