Sunday, 28 June 2026
तीन  महारथी एक ही फ्लाइट में हुआ मिले, कुदरत का करिश्मा या इत्तेफाक

तीन महारथी एक ही फ्लाइट में हुआ मिले, कुदरत का करिश्मा या इत्तेफाक

तीन महारथी एक ही फ्लाइट में हुआ मिले, कुदरत का करिश्मा या इत्तेफाक 

मुम्बई  - बी बी आई  टी डेस्क 

महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही उथल-पुथल के बीच एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई से नागपुर जाने वाली एक ही फ्लाइट में सफर किया। फ्लाइट में सीएम फड़नवीस और उद्धव ठाकरे को गर्मजोशी से हाथ मिलाते और थोड़ी-बहुत बातचीत करते देखा गया। उद्धव के बगल में बैठे शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे और मुख्यमंत्री के पीछे बैठे सांसद संजय राउत भी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ फ्लाइट में मौजूद थे। देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, “हम तीनों का एक साथ मिलना आज की सबसे बड़ी खबर है।”

इस अचानक हुई मुलाकात से तुरंत ही राजनीतिक अटकलें शुरू हो गईं। जानकारों ने इसे हाल ही में पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं से जोड़कर देखा, जिससे उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी कमजोर हुई है। हालांकि, दोनों ही पक्षों ने इस मुलाकात के किसी भी राजनीतिक महत्व को खारिज कर दिया और इसे महज एक संयोग और शिष्टाचार के नाते हुई सामान्य मुलाकात बताया।

Published on: 28 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111