Sunday, 21 June 2026
तमिलनाडु दो-भाषा प्रणाली का करती रहेगी पालन

तमिलनाडु दो-भाषा प्रणाली का करती रहेगी पालन

तमिलनाडु दो-भाषा प्रणाली का करती रहेगी पालन

राज्यपाल ने विधानसभा में रखा टी वी के सरकार का विजन

चेन्नई  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

तमिलनाडु के राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने गुरुवार को 17वीं तमिलनाडु विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार के नीतिगत विजन को पेश किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार तमिल और अंग्रेजी पढ़ाने की मौजूदा दो-भाषा नीति का पालन करना जारी रखेगी।

राज्यपाल अर्लेकर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर राज्य सरकार के कड़े विरोध को दोहराया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के 3,458 करोड़ रुपये के फंड को कथित तौर पर रोकने के लिए उसकी कड़ी आलोचना की।

अर्लेकर ने कहा कि केंद्र सरकार की यह शर्त कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत तमिलनाडु को मिलने वाले 3,458 करोड़ रुपये तभी जारी किए जाएंगे जब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तीन-भाषा फॉर्मूले को लागू किया जाएगा, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।" उन्होंने केंद्र से अपने इस रुख पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया

Published on: 18 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111