मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने एआईएडीएमके के बागी नेताओं से की मुलाकात
एआईएडीएमके के करीब 30 विधायक टीवीके सरकार को दे सकते हैं समर्थन
चेन्नई - बी बी आई टी डेस्क
तमिलनाडु विधानसभा में टी वी के सरकार को बहुमत सिद्ध करने से पहले होने वाले फ्लोर टेस्ट से राज्य की राजनीति में बड़ी सियासी हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने एआईएडीएमके के बागी नेताओं एसपी वेलुमणि और सीवी षणमुगम से मुलाकात की। माना जा रहा है कि एआईएडीएमके के करीब 30 विधायक टीवीके सरकार को समर्थन दे सकते हैं।
इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि वेलुमणि-षणमुगम गुट के पास एआईएडीएमके के 47 में से करीब 30 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि ये विधायक फ्लोर टेस्ट में टीवीके सरकार के पक्ष में वोट कर सकते हैं।