Monday, 11 May 2026
तमिलनाडू - सेल्वी एस कीर्तना बनी सबसे कम उम्र की मंत्री

तमिलनाडू - सेल्वी एस कीर्तना बनी सबसे कम उम्र की मंत्री

तमिलनाडू - सेल्वी एस कीर्तना बनी सबसे कम उम्र की मंत्री

चेन्नई  - बिग बॉस इंडिया टूडे

तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ़ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है।इन नौ मंत्रियों में सेल्वी एस. कीर्तना भी हैं, जो एकमात्र महिला हैं. 29 साल की सेल्वी एस. कीर्तना विजय मंत्रिमंडल में सबसे युवा हैं.

शपथ लेने के बाद कीर्तना ने कहा, "अब सब कुछ बदलने वाला है. बल्कि बदलाव आ चुका है. सी जोसेफ़ विजय मुख्यमंत्री बन चुके हैं . मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से से हूँ और मुझे कैबिनेट मंत्री बनने का मौक़ा मिला. मुझे नहीं लगता है कि दूसरे राज्यों में इतनी आसानी से ऐसा हो पाता.''

कीर्तना ने कहा, "विजय लोगों की क्षमता और प्रतिभा को देखते हैं और हम सभी बदलाव लाने के लिए यहाँ हैं. यह सरकार 35 से 50 साल तक चलेगी. हम सबसे लंबे समय तक रहने वाली सरकार बनने जा रहे हैं."

कीर्तना के अलावा मंत्री बनने वालों में 'बुसी' एन आनंद, आधव अर्जुना, केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, सीटीआर निर्मलकुमार, ए राजमोहन और टी. के. प्रभु हैं.

Published on: 11 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111