तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से तुलना होने पर पवन कल्याण ने किया रिएक्ट, बोले- मुझ पर दबाव…
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में जोसेफ विजय ने जीत हासिल की और वहां के मुख्यमंत्री बने। ऐसे में उनके चाहने वाले अभी भी इस जीत का जश्न मना रहे हैं।
वहीं, कुछ लोग आंध्र प्रदेश के सुपरस्टार और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ उनकी तुलना कर रहे हैं और अब इस पर पवन कल्याण ने अपना रिएक्शन भी दिया है। दरअसल, मंगलागिरी में जन सेना के मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने विजय के सीएम बनने के बारे में बात करते हुए कहा, “जब से तमिलनाडु में चुनाव हुए हैं और वे मुख्यमंत्री बने हैं, लोग मुझ पर दबाव डाल रहे हैं। हमारे पड़ोसी राज्य में एक एक्टर ने एक पार्टी बनाई और मुख्यमंत्री बन गए। तब से बहुत से लोगों ने मुझे मैसेज करके कह रहे हैं कि मुझे भी आंध्र प्रदेश में ऐसा ही करना चाहिए था।”