Friday, 15 May 2026
तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल ,पैट्रोल डीजल 3 रू॰ प्रति लीटर महंगा

तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल ,पैट्रोल डीजल 3 रू॰ प्रति लीटर महंगा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा,सी एन जी भी हुई महंगी 

महंगाई के बोझ तले दबी आम जनता

नई दिल्ली - बिग बॉस इंडिया टूडे

तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल के कारण  पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे अन्य प्रमुख महानगरों में भी ईंधन की कीमतों में उछाल आया है। 

देश के आम लोगों पर  महंगाई की सीधी मार पड़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब भारत के आम ग्राहकों पर भी दिखने लगा है। इसी वजह से देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक इजाफा कर दिया है।

पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वैश्विक बाजार में ऊर्जा की जो कीमतें इतनी तेजी से बढ़ी हैं, उसका सीधा बोझ अब तेल कंपनियों ने ग्राहकों के कंधों पर डाल दिया है। इसी का नतीजा है कि अब आपको अपनी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। पेट्रोल-डीजल के दामों में आखिरी बार वृद्धि अप्रैल 2022 में हुई थी। 

देश की राजधानी नई दिल्ली में इस ताजा बढ़ोतरी के बाद आम ग्राहकों की जेब सबसे ज्यादा ढीली होने वाली है। तेल कंपनियों द्वारा तीन रुपये प्रति लीटर की सीधी वृद्धि किए जाने के बाद अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की नई कीमत 97.77 रुपये हो गई है। वहीं, अगर हम डीजल की बात करें, तो दिल्ली में अब एक लीटर डीजल के लिए आम ग्राहकों को 90.67 रुपये की कीमत चुकानी होगी। यह बढ़ोतरी राजधानी के लाखों वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बड़ा झटका है।

Published on: 15 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111