Thursday, 19 November 2026
टिकट दिखाने में देरी पर यात्री से बदसलूकी

टिकट दिखाने में देरी पर यात्री से बदसलूकी

टिकट दिखाने में देरी पर यात्री से बदसलूकी

महिला टीटीई सरिता वर्मा निलंबित

अभी बिजी न होते तो तुम्हें दिखा देते कि हम क्या चीज हैं - सरिता वर्मा 

 उत्तर प्रदेश/लखनऊ । एस एन एन 

 उत्तर प्रदेश में लखनऊ रेलवे स्टेशन में यात्रियों के साथ व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लखनऊ के रहने वाले रेल यात्री श्रवण कुमार के साथ महिला टीटीई सरिता वर्मा द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार और अपमानित करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए महिला टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब महिला टीटीई सरिता वर्मा ने यात्री श्रवण कुमार से टिकट दिखाने के लिए कहा, तो टिकट बैग में रखा होने के कारण उसे ढूंढने में कुछ समय लग गया। इसी बात को लेकर टीटीई यात्री पर भड़क गईं। आरोप है कि वह यात्री को अपने कार्यालय में ले गईं और वहां अन्य कर्मचारियों के सामने उसे अपमानित किया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला टीटीई यात्री को 'अंगूठाछाप' कहती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि, "तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है... अभी बिजी न होते तो तुम्हें दिखा देते कि हम क्या चीज हैं।"

इस पूरी घटना का वीडियो यात्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए रेलवे अधिकारियों से शिकायत की। वीडियो वायरल होने और शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

रेलवे प्रशासन ने महिला टीटीई सरिता वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है।

सवाल यह है कि क्या टिकट दिखाने में कुछ मिनट की देरी किसी रेल यात्री को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का अधिकार देती है? रेलवे कर्मचारियों से यात्रियों के प्रति सम्मानजनक और जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।

Published on: 12 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111