Wednesday, 29 July 2026
तकनीकी उत्कृष्टता, संगठनात्मक विकास तथा राष्ट्र निर्माण में नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका - संजीव किशोर

तकनीकी उत्कृष्टता, संगठनात्मक विकास तथा राष्ट्र निर्माण में नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका - संजीव किशोर

तकनीकी उत्कृष्टता, संगठनात्मक विकास तथा राष्ट्र निर्माण में नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका - संजीव किशोर 

कपूरथला - एस एन एन 

रेल कोच फैक्ट्री के स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत वारिस शाह हॉल में “नवाचार के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य एवं उनकी समकालीन अनिवार्यताएँ” विषय पर एक विचारोत्तेजक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान दक्षिण पश्चिम रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक संजीव किशोर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

अपने संबोधन में संजीव किशोर ने इतिहास के विभिन्न कालखंडों में नवाचार के विकास एवं उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीकी उत्कृष्टता, संगठनात्मक विकास तथा राष्ट्र निर्माण में नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए नवाचार को एक सतत प्रक्रिया के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

श्री किशोर ने अपने व्याख्यान में इस बात पर बल दिया कि बदलते समय के साथ संस्थानों को नवीन सोच और तकनीकी उन्नति को अपनाना चाहिए, जिससे संगठन की कार्यकुशलता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर रेल कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक अजय नंदन, वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी पर्यवेक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने व्याख्यान की सराहना करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

यह व्याख्यान रेल कोच फैक्ट्री के स्थापना दिवस समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण रहा, जिसने उपस्थित जनों को नवाचार के महत्व और उसकी समकालीन प्रासंगिकता के प्रति जागरूक किया।

Published on: 29 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111