श्रीयांश निटवेयर फैक्ट्री में भयानक आग,करोड़ो का सामान जल कर राख
35 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने बुझाई आग,कोई जनहानि नहीं
लुधियाना - एस एन एन
खबर है कि पंजाब के लुधियाने में निटवेयर फैक्ट्री की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसमें करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। केशव नगर स्थित श्रीयांश निटवेयर फैक्ट्री में भयानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग की लपटों ने पूरी 3 मंजिला बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ है।
वहीं इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आग लगते देख कर्मचारियों ने जल्दी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और तुंरत इसकी जानकारी फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
दमकल की 35 गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में धागे से कपड़ा तैयार करने का काम किया जाता है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। जांच होने के बाद ही आग के असली कारणों का पता चल पाएगा