Monday, 15 June 2026
शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी

अमृतसर  - बी बी आई  टी डेस्क 

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि बिक्रम मजीठिया को कोर्ट ने राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अंतरिम ज़मानत दे दी है। उन पर थाने के अंदर दस्तावेज फाड़े और अपने समर्थक का छुड़ने का आरोप था।

जिसके बाद से पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इस मामले में 10 जून को सुनवाई में हुई थी। उस दौरान थाना मजीठा की कथित सीसीटीवी फुटेज पेश न किए जाने को लेकर अदालत ने पुलिस से सवाल किए थे।

आरोप के मुताबिक, बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके 50 से अधिक समर्थकों ने थाना परिसर में दस्तावेज फाड़े और सरकारी कामकाज में बाधा डाली थी।

Published on: 15 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111