श्री हरिमंदिर मन्दिर में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में ठंडे व मीठे जल की छबील
जालन्धर - श्री हरिमंदिर मन्दिर में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में ठंडे व मीठे जल की छबील लगाई गई। राकेश कालिया व मुकेश कालिया ने बताया कि निर्जला एकादशी पर मीठे जल की छबील लगा हम अपने पितरों को खुश व शांत कर सकते है। यह पर्व हमें पितरों के मेन सम्मान का दिन होता है और ऐसा करने से घर परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली मिलती है। इस मौके श्री बढेरा व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।