श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें गुरुपर्व को समर्पित सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत
18 नवंबर को जालंधर के रायपुर रसूलपुर-ढोगड़ी से होगा यात्रा का शुभारंभ, 3 दिसंबर को वाराणसी में होगा समापन
जालंधर। बी बी आई टी न्यूज
भाजपा जालंधर शहरी के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें गुरुपर्व को समर्पित श्री गुरु रविदास सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों एवं कार्यक्रमों को लेकर जालंधर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें गुरुपर्व को समर्पित श्री गुरु रविदास सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा का शुभारंभ 18 नवंबर, बुधवार को जालंधर के रायपुर रसूलपुर-ढोगड़ी क्षेत्र से होगा। यह यात्रा पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में पांच दिनों तक भ्रमण करने के बाद देश के अलग-अलग राज्यों से होकर 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपन्न होगी।
यात्रा का शुभारंभ 18 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी द्वारा जालंधर से किया जाएगा। वहीं, 3 दिसंबर को वाराणसी में आयोजित समापन समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी शामिल होंगे।