शेखां बाजार विवाद सुलझा - नितिन कोहली ने करवाया समझोता
जालंधर - एस एन एन
स्थानीय शेखा बाजार में प्रधानगी को लेकर चल रहे विवाद का आखिर सुखद समाधान हो गया। आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बुलाकर बातचीत के जरिए समझौता करवाया। उन्होने जसविंदर सिंह सचदेवा और अमित वाधवा (मोंटू) ने मनमुटाव दूर करते हुए भाईचारे, अमन-शांति और आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ने का भरोसा दिया।
नितिन कोहली ने कहा कि समाज में पैदा होने वाले हर विवाद का समाधान बातचीत, समझदारी और सहमति से ही संभव है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना और इलाके में भाईचारे का माहौल बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने दोनों पक्षों को समझदारी से मामला सुलझाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के फैसले समाज में एकता और विश्वास को और मजबूत करते हैं।
वहां पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर विनीत धीर और चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने भी दोनों पक्षों को समझाकर तथा आपसी बातचीत के जरिए मामले को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और विवाद का सुखद समाधान निकला।
इस अवसर पर समीर मरवाहा, निखिल अरोड़ा,पार्षद जतिन गुलाटी, शैरी चड्ढा, रोनी, बंटी नीलकंठ, हरपाल चड्ढा व शिवम शर्मा, जसप्रीत रिम्पी, पूर्व डिप्टी मेयर सिमरनजीत बंटी, बंटू सभरवाल, नानू अरोड़ा, कमल सेठ, पंकज चड्ढा, अमित कुमार, आतिश अरोड़ा, नानू एकजोत, राजेश अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, कपिल कालां मंदिर, रॉकी और करण भी विशेष रूप से मौजूद रहे।