राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने,अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने,डिजिटल शिक्षा के विस्तार तथा कौशल विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता - प्रह्लाद जोशी
नई दिल्ली :- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले ही दिन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने, डिजिटल शिक्षा के विस्तार तथा कौशल विकास कार्यक्रमों को गति देने जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया।
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा क्षेत्र में चल रही योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में लोगों का विश्वास मजबूत करना तथा शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधारों को तेजी से लागू करना है।
बैठक में इस बात पर भी बल दिया गया कि नई तकनीकों और नवाचारों के माध्यम से शिक्षा प्रणाली को अधिक आधुनिक एवं समावेशी बनाया जाए, ताकि देश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा सके।
उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के साथ पहली समीक्षा बैठक की।