Saturday, 11 April 2026
शाहकोट अवैध शराब बरामदगी मामला - एस एच ओ लाईन हाजिर

शाहकोट अवैध शराब बरामदगी मामला - एस एच ओ लाईन हाजिर

अवैध शराब बरामदगी को लेकर एस एच ओ सहित 3 लाईन हाजिर 

संबंधित वीडियो वायरल होने पर एस एस पी ने दिए जाःच के आदेश 

शाहकोट - ब्यूरो चीफ

थाना शाहकोट के अंतर्गत गांव दौलतपुर ढड्डा में सथानीय पुलिस द्वारा अवैध शराब बरामदगी को लेकर एक वीडियो  वायरल हूई है,जिस कारण पुलिस पर कई सवाल खड़े हो गए है। अवैध शराब बरामदगी से पहले जालंधर पुपुलि द्वारा निजी गाड़ी में नीला ड्रम निकालकर आरोपी के घर में रखा जाता है और फिर वही ड्रम में शराब की बरामदगी दिखाई जाती है।  उसके बाद उससे संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद एस एच ओ  सहित 3 को लाइन हाजिर कर दिया जाता है।

पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में नशा विरोधी मुहिम चलाई जा रही है और फिर जालंधर पुलिस द्वारा यह कारवाई  नशा विरोधी कार्रवाई पर कई सवाल खड़े कर रही हैं। गौरतलब है कि यह सी सी टी वी फुटेज तेजी से वायरल हो रही है जिसमे पुलिसकर्मी अपनी निजी गाड़ी की डिक्की से नीला ड्रम निकालकर आरोपी के घर ले जाते दिख रहे हैं, जबकि एफ आई आर नंबर-90 को 9 अप्रैल  2026 बताया गया है कि 35 लीटर लाहन घर से बरामद हुई।

यह मामला शाहकोट के गांव दौलतपुर ढड्डा का है, जहां पुलिस और एक्साइज टीम ने रेड कर शराब बरामदगी दिखाई। 

वहीं इस वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विवादो में घिर गई। जिसके बाद मामले को लेकर एसएसपी हरविदंर सिंह विर्क ने एक्शन लेते हुए वीडियो की निष्पक्ष जांच की गई। जिसके बाद थाना शाहकोट के इंस्पेक्टर एसएचओ बलविंदर सिंह और एएसआई सुखविंदर सिंह सहित महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है।

एसपी विनीत को जांच के आदेश दिए गए है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।ऐसे में जांच के दौरान अगर कोई दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on: 11 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111