शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला - बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को डिपोर्ट करने हेतु बनेंगे होल्डिंग सेंटर
पश्चिम बंगाल (कोलकाता) - बिग बॉस इंडिया टंडे न्यूज
शुभेंदु सरकार ने जिला प्रशासनों को प्रत्येक जिले में होल्डिंग सेंटर स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है शुभेंदु सरकार ने बांग्लादेशियों को वापस भेजने के लिए उठाया गया सकरात्मक कदम है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार ने कथित अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सभी जिला प्रशासनों को निर्देश दिया है कि वे हिरासत में लिए गए लोगों को सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ को सौंपने से पहले उनके लिए डिटेंशन सेंटर बनाएं।
नबन्ना के निर्देश में कहा गया है, राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों या रोहिंग्याओं को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए जिलों में डिटेंशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन सभी केंद्रों का उपयोग राज्य की जेलों से रिहा किए गए अवैध प्रवासियों और विदेशी कैदियों को रखने के लिए किया जाएगा। केंद्रों की स्थापना के लिए आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिए जा रहे हैं।
इस संबंध में नबन्ना से राज्य पुलिस के महानिदेशक, जिला मजिस्ट्रेट और हर एक जिले के पुलिस अधीक्षक को निर्देश भेजा गया है। यह निर्देश कोलकाता सहित प्रत्येक पुलिस आयुक्त कार्यालय के आयुक्तों को भी भेजा गया है।