Sunday, 5 July 2026
स्वदेशी दर्शन, नवाचार और राष्ट्रीय संकल्प  एनआईटी में स्वदेशी जागरण मंच के पंजाब राज्य विचार वर्ग का सफल समापन

स्वदेशी दर्शन, नवाचार और राष्ट्रीय संकल्प एनआईटी में स्वदेशी जागरण मंच के पंजाब राज्य विचार वर्ग का सफल समापन

स्वदेशी दर्शन, नवाचार और राष्ट्रीय संकल्प

एनआईटी में स्वदेशी जागरण मंच के पंजाब राज्य विचार वर्ग का सफल समापन

जालंधर - नूपुर महेन्द्रू

स्वदेशी जागरण मंच के पंजाब राज्य विचार वर्ग का दो दिवसीय आयोजन स्वदेशी शोध संस्थान तथा डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का समापन स्वदेशी, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने के संदेश के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत समारोह से हुआ। उद्घाटन सत्र में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक श्री विनय कुमार ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर स्वदेशी शोध संस्थान के चेयरमैन डॉ. मधुर महाजन, राष्ट्रीय सह-समन्वयक डॉ. अश्विनी महाजन, स्वदेशी जागरण मंच पंजाब के संयोजक श्री नरेश कुमार, सीए भावेश महाजन तथा श्रीमती ममता जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विचार-विमर्श में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक मूल्यों, आत्मनिर्भरता, तकनीकी प्रगति और जिम्मेदार उद्यमिता का व्यापक राष्ट्रीय दर्शन है। वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा जब शिक्षण संस्थान, उद्योग, नीति-निर्माता और समाज मिलकर कार्य करेंगे।

विचार वर्ग में स्वदेशी शोध संस्थान के नॉर्थ ज़ोन चेयरमैन डॉ. मधुर महाजन, राष्ट्रीय सह-समन्वयक डॉ. अश्विनी महाजन, लघु उद्योग भारती (एलयूबी) पंजाब की महिला कार्य प्रमुख श्रीमती सीमा धूमल, जालंधर मैनेजमेंट एसोसिएशन के महासचिव श्री विशाल शर्मा, विगा यूथ फाउंडेशन के संस्थापक श्री चरण कमल तथा स्वदेशी जागरण मंच के श्री रोहित शर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश सचिव श्री सूरज भारद्वाज सहित कई शिक्षाविद्, उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-संगठक श्री कश्मीरी लाल ने प्रत्येक नागरिक से स्वदेशी जीवनशैली अपनाने तथा भारत की आर्थिक और सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी आंदोलन की सफलता सामूहिक सहभागिता, स्वदेशी उद्यमों के प्रोत्साहन और राष्ट्रीय हितों के प्रति समर्पण पर निर्भर करती है।

उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए क्षेत्रीय संगठक श्री विनय कुमार, प्रांत संयोजक डॉ. तेजपाल, प्रांत सह-संयोजक सीए अमित हांडा, विभाग संयोजक श्री मनोज अग्रवाल, जालंधर विभाग के सह-समन्वयक श्री केशव खन्ना तथा जालंधर टीम के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजन में सहयोग के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर और स्वदेशी शोध संस्थान का भी विशेष धन्यवाद दिया।

दो दिवसीय पंजाब राज्य विचार वर्ग का समापन इस विश्वास के साथ हुआ कि यहां से प्राप्त विचार, नवाचार, शोध, उद्यमिता और जन-जागरूकता के माध्यम से स्वदेशी आंदोलन को नई गति मिलेगी तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित होगा।

Published on: 05 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111