Saturday, 15 August 2026
संत सिनेमा मार्कीट एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

संत सिनेमा मार्कीट एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

संत सिनेमा मार्कीट एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जालन्धर - ललित मेहता 

 संत सिनेमा मार्कीट एसोसिएशन, ओल्ड रेलवे रोड, जालन्धर शहर की ओर से देश की आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया।

इस मौके पर सर्व मित्र जिंदल ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए तथा देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए।

समारोह में सत्य शरण गुप्ता, सर्व मित्र जिंदल, बलजीत सिंह, मनोज कुमार, जनक राज, भूषण अग्रवाल सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने देश की खुशहाली, तरक्की, एकता और अखंडता की कामना की तथा भारत माता की जय और जय हिन्द के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Published on: 15 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111