Tuesday, 9 June 2026
सिर्फ 4 घण्टे में किस्मत बदली - रंक से बना राजा

सिर्फ 4 घण्टे में किस्मत बदली - रंक से बना राजा

सिर्फ 4 घण्टे में किस्मत बदली - रंक से बना राजा

लॉटरी में से 3 करोड़ का पहला ईनाम निकला

लुधियाना - बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज 

इन्सान की तकदीर वक्त कैसे बदलती है पता ही नहीं चलता।बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के दिनेश कुशवाहा रोजी रोटी की तालाश में करीब 25 वर्ष पहले लुधियाना आए बसे और 12 -12 घण्टे कड़ी मेहनत करते अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। लेकिन उनके एक छोटे से शौंक ने उन्हें मात्र 4 घण्टे के भीतर ही करोड़पति बना दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश ने 16 मई को सिक्किम स्टेट लॉटरी का टिकट न॰ 999327 लुधियाना में घंटाघर क समीप भनोट इंटरप्राइजेज से 500 रूपए में खरीदा।  उसका करीब पिछले 12 वर्षों से एक शौंक मात्र था,उस दिन भी वैसा ही हुआ। लेकिन दिनेश को क्या पता था कि उसकी तो आज किस्मत ही बदलने वाली है जबकि उसी दिन ही लॉटरी का ड्रा निकलने वाला था। उसी दिन शाम 6 बजे जब लॉटरी का ड्रा निकाला गया तो 3 करोड़ रूपए  का पहला ईनाम उसके नाम था। उसके पूरे परिवार में एकदम खुशी का माहौल हो गया।

दिनेश की मात्र 4 घण्टे में ऐसी किस्मत बदली कि वह करोड़पति बन गया। दिनेश जब लॉटरी स्टाल पर पहुंचा तो उसका स्वागत उसे हार पहना और  ढोल नगाड़े बजा कर किया गया। मेहनत मजदूरी करने वाले दिनेश को कितनी खुशी हुई होगी, इसका अंदाजा तक नहीं लगाया जा सकता।

लॉटरी विक्रता ने बताय कि ईनाम की रकम लेने के लिए जरूर दस्तावेज जमा करवाने के लिए दिनेश को कहा गया है उसके बाद कानूनी प्रकिया सम्पन्न। होने के बाद दिनेश के बैंक खाते में सीधे पैसे आ जायेगे। 

 

Published on: 29 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111