जालन्धर - परषोतम लाल शर्मा
पंजाब- जालन्धर के जाने माने स्पोर्ट्स प्रमोटर गुरविंदर सिंह बाठला (गुल्लू) का अकस्मात निधन हो गया है। जिस कारण स्पोर्ट्स फ्रैटर्निटी मे शोक की लहर दौड़ गई है।
गौरतलब है कि वह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी थे और पंजाब & सिंध बैंक से सेवनिवृत्त थे। श्री बाठला स्पोर्ट्स सचिव के पद पर भी आसीन रहे व सुरजीत हॉकी सोसाइटी के फाउंडर सदस्य व चीफ PRO रहें है। जिमखाना क्लब के 1990 से सदस्य थे। पंजाब स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के 1995 से सदस्य रहे हैं।
गुरविंदर सिंह अपने पीछे पत्नी बलविंदर कौर बाठला (डॉली), बेटा सिमरदीप सिंह बाठला, बहु सिफ़त कौर, बेटी तान्या (प्रख्यात एंटरटेनमेंट एंकर), दामाद सोहिम टक्कर, दोहता ताहिमवीर सिंह को छोड़कर गये है। वहीं शहर की धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक शख्सियतों ने परिवार संग दुःख व्यक्त किया।