Thursday, 19 November 2026
सोनिया गांधी द्वारा लिखित प्रेम, अपनापन और यादों के बीच पुस्तक का भव्य विमोचन

सोनिया गांधी द्वारा लिखित प्रेम, अपनापन और यादों के बीच पुस्तक का भव्य विमोचन

सोनिया गांधी द्वारा लिखित प्रेम, अपनापन और यादों के बीच पुस्तक का भव्य विमोचन

 ‘Belonging: A Journey of Love’

मां के स्नेह, संघर्ष, हंसी और जीवन के खूबसूरत सफर की दास्तान 

नई दिल्ली । शिखा न्यूज नेटवर्क 

 प्रेम, अपनापन और यादों के बीच मां के स्नेह, संघर्ष, हंसी और जीवन के खूबसूरत सफर की दास्तान पर आधारित सोनिया गांधी द्वारा लिखित ‘Belonging: A Journey of Love’ पुस्तक के विमोचन समारोह का आयोजन बेहद भावुक एवं आत्मीय माहौल में किया गया।

इस विशेष अवसर पर मां के बचपन की यादों को ताजा करते हुए उनके स्नेह, गर्मजोशी, हंसी-मजाक, दृढ़ इच्छाशक्ति और जीवन में किए गए संघर्षों को याद किया गया।

इस अवसर पर सोनिया गांधी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मां का प्यार, उनका अपनापन, उनकी हिम्मत और जीवन के प्रति उनका सकारात्मक दृष्टिकोण ही उनके व्यक्तित्व एवं जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है। मां के जीवन का सफर असाधारण प्रेम, समर्पण और मजबूती की मिसाल है।

समारोह में शामिल हुए सभी मेहमानों, शुभचिंतकों और मित्रों का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर मां को इतना प्यार और सम्मान दिया। जबकि सोनिया गांधी के सुपुत्र, सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी,उनकी सुपुत्री व सांसद प्रियंका गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़के सहित कई गणमान्य उपस्थित हुए। 

उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह और आशीर्वाद इस यादगार अवसर को और भी खास बना गया। यह पल परिवार के लिए बेहद भावुक, अनमोल और जीवनभर याद रहने वाला है।

‘Belonging: A Journey of Love’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि मां के प्रेम, जीवन की यादों और भावनात्मक रिश्तों का खूबसूरत सफर है।

Published on: 17 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111