Thursday, 7 May 2026
सिनेमाघरों मे शीघ्र - दादी की शादी

सिनेमाघरों मे शीघ्र - दादी की शादी

सिनेमाघरों मे शीघ्र - दादी की शादी

नीतू सिंह मुख्य रोल में नजर आयेगी

मुम्बई  - रमेश महेन्द्र 

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी नई फिल्म दादी की शादी लेकर थिएटर्स में आ रहे हैं। इसमें काफी समय बाद दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर नजर आएंगी।

 जिनका फिल्म में मेन रोल होगा। ये फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और नाती समारा अपना डेब्यू करेगी।

हालांकि समारा सिर्फ कैमियों करती नजर आएगी। फिल्म दादी की शादी में और कई सारे कलाकार हैं  नीतू कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग में कितना मजा आया और इस फिल्म के दौरान क्या-क्या हुआ।

कपिल शर्मा की फिल्म शिमला में शूट हुई है। पिछले साल इसकी शूटिंग के दौरान ही ऑपरेशन सिंदूर का आगाज हुआ जिससे पूरे देश का माहौल चिंताजनक हो गया। नीतू कपूर ने कहा कि – इस फिल्म के दौरान क्या-क्या नहीं हुआ। पाकिसतान के साथ जंग लग गई उस समय माहौल इतना सीरियस हो गया था। मुझे याद है रणबीर (कपूर) ने कॉल किया था कि मम्मा आप वापिस आ जाओ। मैंने उससे कहा कि ये सबसे ज्यादा सुरक्षित जगह है। यहां से कोई खतरा नहीं है।

लेकिन जब वॉर हुई किसी ने कुछ नहीं कहा कि सभी ने कहा कि हम काम करेंगे। हर कोई इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड था। कोई जाना नहीं चाह रहा था। अपनी मां की बात सुनकर रिद्धिमा ने भी कहा कि – ‘असल बात ये है कि फिल्म को इतना प्यार से बनाया जा रहा था कि कोई भी इस बीच में छोड़कर जाने को तैयार नहीं था’।

बात करें फिल्म दादी की शादी की तो इसे कपिल शर्मा ने प्रोड्यूस आशीष आर मोहन ने डायरेक्ट किया है। इसमें योगराज सिंह, आर सारथकुमार, सादिया खातीब, निखत खान, तेजस्विनी कोल्हापूरे जैसे जाने-माने एक्टर्स हैं। बीते दिनों मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग की हुई थी जहां रणबीर आलिया आमिर खान समेत कई बड़े सितारे पहुंचे थे। ये फिल्म अब 8 मई यानी इसी शुक्रवार थिएटर्स में लगेगी।

Published on: 07 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111