Thursday, 30 July 2026
समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की रेड, तीन आरोपी हिरासत में

समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की रेड, तीन आरोपी हिरासत में

समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की रेड, तीन आरोपी हिरासत में

सहायच कार्मिक अधिकारो अरूण कुमार मण्डल को 50000  रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार 

घर की तलाशी के दौरान एक देसी पिस्तौल, दो मैग्जीन व नौ जिंदा कारतूस बरामद 

समस्तीपुर (बिहार) बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

पूर्व मध्य रेलवे जोन, बिहार के समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की रेड से रेलवे प्रशासन में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। रेलवे का सहायक कार्मिक अधिकारी अरूण कुमार मण्डल 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान टीम ने विभिन्न फाइलों, दस्तावेजों तथा कंप्यूटर रिकॉर्ड की गहन जांच की। इसके साथ ही रेलवे के कई कर्मचारियों एवं अधिकारियों से भी पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई नियुक्तियों, पदोन्नति तथा अनियमित पोस्टिंग में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर की गई है।

सीबीआई ने सहायक कार्मिक अधिकारी अरुण कुमार मंडल, कार्यालय अधीक्षक अमृत कुमार सहित कुल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। संबंधित आरोपियों के आवासों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान एक देसी पिस्तौल, दो मैग्जीन एवं नौ जिंदा कारतूस बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हिरासत में लिए गए आरोपियों को थाना नगर ले जाया गया, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में सहायक निरीक्षक अजीत कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है। मामले की जांच जारी है और सीबीआई द्वारा आगामी दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Published on: 30 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111