Thursday, 30 July 2026
समर्पण, अनुशासन तथा ईमानदारी के साथ जीवन में नई ऊंचाइयों की प्राप्त किया जा सकता है - डा॰ नवजोत

समर्पण, अनुशासन तथा ईमानदारी के साथ जीवन में नई ऊंचाइयों की प्राप्त किया जा सकता है - डा॰ नवजोत

समर्पण, अनुशासन तथा ईमानदारी के साथ जीवन में नई ऊंचाइयों की प्राप्त किया जा सकता है - डा॰ नवजोत 

जालंधर  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, जालंधर में वर्ष 2026 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत हेतु इंडक्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में एम.बी.ए. पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम (एफवाईआईपी), एम.कॉम पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम (एफवाईआईपी), एम.कॉम डेटा एनालिटिक्स (एफवाईआईपी), बी.कॉम, बी.वोक. (ई-कॉमर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग) तथा बी.सी.ए. पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नए विद्यार्थियों के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर उन्हें कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, संस्थान की कार्यप्रणाली तथा उच्च शिक्षा के सफर की सफल शुरुआत के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को उनके संबंधित पाठ्यक्रमों, कॉलेज के शैक्षणिक नियमों, परिसर की सुविधाओं, छात्र सहायता सेवाओं तथा जी.एन.डी.यू. कॉलेज के प्रेरणादायक शैक्षणिक माहौल से अवगत कराया गया।

फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध, नवाचार, कौशल विकास, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, प्लेसमेंट तथा सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कॉलेज की ओ.एस.डी. प्रो. (डॉ.) नवजोत ने नए विद्यार्थियों का हृदय से स्वागत किया और उन्हें समर्पण, अनुशासन तथा ईमानदारी के साथ जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने, शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सत्र के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें पाठ्यक्रम, शैक्षणिक अपेक्षाओं, परीक्षा प्रणाली, मेंटरिंग सहायता तथा कॉलेज की विभिन्न छात्र-केंद्रित पहलों के बारे में जानकारी दी। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए और परिसर जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित हुए।

अंत में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया गया। इसके साथ ही उनके शैक्षणिक जीवन के एक नए और उत्साहपूर्ण अध्याय की शुरुआत हुई।

Published on: 30 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111