समाज सेविका प्रवीण अबरोल पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन की सदस्य मनोनीत
जालन्धर - ललित मेहता
समाजसेविका व लेखिका प्रवीण अबरोल के समाज के प्रति योगदान को देखते हुए पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन ने उनको इस संस्था का सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रवीण अबरोल ने कमीशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से इस जिम्मेदारी का निर्वाहकरेंगी। वह पिछले 20 सालों से लगातार महिलाओं के अधिकारों,कर्तव्यों व उत्थान के साथ-साथ उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कार्य कर रही है। इस सम्मान की प्राप्ति पर शहर की प्रमुख समाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाए दी है।