Tuesday, 9 June 2026
सुखबीर को धोखा - मजीठिया शियद छोड़ आप में शामिल

सुखबीर को धोखा - मजीठिया शियद छोड़ आप में शामिल

सुखबीर को धोखा - मजीठिया शियद छोड़ आप में शामिल 

मजीठा का सरदार आप के साथ, पार्टी होगी मजबूत  - मान

चण्डीगढ़  :- बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज 

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता मजीठिया  सुखबीर सिंह बादल को धोखा देकर अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व विधायक राज महेन्द्र सिंह मजीठिया ने शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कह कर अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजीविका को उनके गले में आप का सरोपा डाल कर सदस्यता ग्रहण करवाई।  उन्होने राज महेन्द्र सिंह मजीठिया का स्वागत किया और कहा कि आज मजीठा का सरदार कहे जाने वाले पूर्व सांसद व पूर्व विधायक राज महेन्द्र सिंह मजीठिया का आप में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और सीनियर राजनेता के मार्गदर्शन से 2027 में होने वाले विधानसभा में चुनावों में आप विजय का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे।

Published on: 28 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111