प्रसिद्ध वकील हरविंदर सिंह फूलका भारतीय जनता पार्टी में शामिल
नई दिल्ली- बिग बॉस ब्यूरो
प्रसिद्ध वकील हरविंदर सिंह फूलका भाजपा में शामिल हो गए हैं,जोकि पंजाब में अगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए एक बड़ा जट सिख चेहरा हो सकते है।
श्री फूलका ने केन्द्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
बीजेपी में शामिल होने के बाद फूलका ने कहा कि मैं पिछले 40 सालों से 1984 के दंगों के पीड़ितों के लिए लड़ रहा हूं ।
भाजपा 2027 में पंजाब विधानसभा चुनावों में सत्ता प्राप्ति को लेकर कोई भी दाव खाली छोड़ना नहीं चाहती। भाजपा में शामिल जट सिक्ख चेहरों में मनप्रीत बादल,कैप्टन अमरिंदर सिंह,रवनीत सिंह बिट्टू के बाद वकील हरविंदर सिंह फूलका भी एक बड़ा सिक्ख चेहरा है।भाजपा पंजाब में जट सिख वोट बैंक मजबूत करना चाहती है।
1984 में प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की मृत्यु के बाद देश भर में हुए दंगों में सिख दंगा पीड़ितों की लड़ाई में वकील एच एस फूलका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और दंगा पीडितों को उनके हक तक दिलवाने में मदद की थी।
फूलका को सिक्ख विरोधी दंगा पीड़ितों की सहायता करने पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविद द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था।
उन्होंने कहा कि मैं 2014 से 2017 तक तीन साल आम आदमी पार्टी में रहा, लेकिन मेरा जुड़ाव शुरू से ही बीजेपी के साथ रहा है जिस कारण मैंने भाजपा ज्वाईन की।