Tuesday, 9 June 2026
सड़क टूटने का मामला विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचा

सड़क टूटने का मामला विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचा

पंजाब सरकार का विकास जीरो - के डी भण्डारी 

85 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क कुछ ही महोनों में टूटी

विजिलेंस के पास शिकायत

जालन्धर  - एस एन एन

पंजाब में आप सरकार विकास का दावा करने की पोल कुछ ही दिनों में खुल गई और शिकायत पंजाब विजिलेंस तक पहुंच गई। पूर्व सी पी एस के डी भण्डारी का कहना है कि पंजाब में आप सरकार का विकास कार्ड जीरो साबित हो रहा है। उन्होने कहा है कि सारे शहर की सड़को का बुरा हाल है जगह जगह सड़कों पर पड़े खड्डे सरकार की विकास गाथा का व्याख्यान कर रहे है। शहर की जनता प्रतिदिन हादसों का शिकार हो रही है और चोटिल हो रही है।

उन्होने बताया कि  वार्ड नंबर 85 में लाख रुपए की लागत से अभी कुछ महीने पहले ही बनी कंक्रीट रोड टूट गई है। इसी के चलते पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के साथ इलाके के लोगों ने विजिलेंस को शिकायत भी कर दी है।

जबकि हाल ही में 50 लाख रुपए की लागत से बनी वीनस वैली, बाबा मोहन दास एक्सटेंशन और सलेमपुर मुसलमाना रोड जैसी सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़कें कुछ ही महीनों में टूट गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Published on: 22 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111