Monday, 17 August 2026
सांझा एक्शन फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस

सांझा एक्शन फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस

सांझा एक्शन फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस

अमृतसर  - एस एन एन 

सांझा एक्शन फाउंडेशन ने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक एकता की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों व पदाधिकारियों ने विशाल राष्ट्रीय ध्वज के साथ देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डायरेक्टर बाबा जोगा सिंह जी एवं डायरेक्टर एडवोकेट दिनेश कुमार ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि इसके साथ जुड़ी एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। देश की आजादी को वास्तविक अर्थ तभी मिलेगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति को भी न्याय, सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होने कहा कि फाउंडेशन का संकल्प है कि सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, बाल अधिकार, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के अधिकारों तथा समाज में समानता के लिए लगातार जमीन पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर देशहित एवं मानवता की सेवा करना ही सच्ची देशभक्ति है।

उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे नशे, अपराध और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में अपनी ऊर्जा लगाएं। उन्होंने कहा कि आज का भारत तभी और मजबूत बनेगा जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझे।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम केवल तिरंगा फहराने तक सीमित न रहें, बल्कि एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें जहां हर बच्चे को शिक्षा, हर पीड़ित को न्याय, हर जरूरतमंद को सहारा और हर नागरिक को सम्मान मिले। देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Published on: 16 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111