Thursday, 14 May 2026
संजीव अरोड़ा से जुड़े कारोबारियों पर ई डी ने छापेमारी

संजीव अरोड़ा से जुड़े कारोबारियों पर ई डी ने छापेमारी

संजीव अरोड़ा से जुड़े कारोबारियों पर ई डी ने छापेमारी

कई अहम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले 

लुधियाना - बिग बॉस इंडिया टूडे

प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कारोबारियों पर ई डी ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई लगातार दो दिन तक जारी रही। ई डी की टीम ने धागा कारोारी हीरा सचदेवा के ग्रीन सिटी स्थित आवास और आरके रोड पर स्थित फैक्ट्री में एक साथ रेड की।

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कारोबारियों और पार्टनरों के घरों व ठिकानों पर रेड जारी है। लुधियाना में जांच के दौरान ई डी को कई अहम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ई डी रेड के दौरान टीम को शहर के कई अन्य कारोबारियों से जुड़े इनपुट भी मिले हैं। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ सकता है। सूत्र बता रहे हैं कि लुधियाना के साथ साथ जालंधर में कई कारोबारी ईडी की रडार पर हैं।

सूत्रों का कहना है कि हीरा सचदेवा का नाम कुछ बेटिंग ऐप से जुड़े पैसों के लेन-देन और उनके मैनेजमेंट में सामने आया है।  ई डी अब बैंक ट्रांजैक्शन, फर्जी कंपनियों और पैसों के फ्लो की गहन जांच कर रही है। एजेंसी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इन लेन-देन में किन-किन लोगों की भूमिका रही है।

हालांकि, फिलहाल ई डी की ओर से मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन लगातार चल रही कार्रवाई के बाद शहर के उद्योग और कारोबार जगत में हलचल तेज हो गई है। कारोबारी वर्ग अब आगे होने वाली ई डी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है।

Published on: 14 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111