Monday, 11 May 2026
संजीव अरोड़ा के विभागों का पुनर्वितरण  - जाने किसको कोन सा मंत्रालय मिला

संजीव अरोड़ा के विभागों का पुनर्वितरण - जाने किसको कोन सा मंत्रालय मिला

संजीव अरोड़ा के विभागों का पुनर्वितरण - जाने किसको कोन सा मंत्रालय मिला

चण्डीगढ़  - ब्यूरो 

आम आदमी पार्टी की सरकार व पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर है। पंजाब के केबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ई डी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद उनके विभाागो का पुनर्वितरण कर दिया है और कई वरिष्ठ मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पंजाब सरकार की नई व्यवस्था के अनुसार, अब हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय (लोकल बॉडी) विभाग का नया मंत्री नियुक्त किया गया है। इस विभाग में नगर निगमों और शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य आते हैं, इसलिए यह जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है।

वहीं, अमन अरोड़ा को उद्योग (इंडस्ट्री) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जो राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसके अलावा तरुणप्रीत सिंह सौंद को बिजली विभाग का प्रभार सौंपा गया है। बिजली विभाग राज्य के बुनियादी ढांचे और जनता की रोजमर्रा की जरूरतों से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए इस विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहती है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फेरबदल आगामी नीतियों और विकास योजनाओं को गति देने के लिए किया गया है। पंजाब सरकार के इस नए विभागीय पुनर्गठन के बाद अब सभी मंत्रियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएंगे।

Published on: 11 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111