Saturday, 18 April 2026
संभल में पलभर में जमीदोज हो गई 35 फीट ऊंची मीनार,

संभल में पलभर में जमीदोज हो गई 35 फीट ऊंची मीनार,

संभल में चला बाबा का बुलडोजर 

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा था,35 फुट मीनार ध्वस्त 

उत्तर प्रदेश (संभल) बी बी आई  टी ब्यूरो 

उत्तर प्रदेश के संभल जिला के एक गांव में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को धराशाई कर दिया गया। संभल में पलभर में जमीदोज हो गई 35 फीट ऊंची मीनार -  मस्जिद पर भी चला बुलडोज़र ।

 संभल में बुलडोजर की कार्रवाई लगातार जारी है। बुलडोजर ने सरकारी जमीन पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस-प्रशासन की टीम की मौजूदगी में शुकवार को मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया। बुलडोजर ने 35 फीट ऊंची मीनार को पलभर में धराशायी कर दिया। इसके बाद मस्जिद के बचे बाकी हिस्से को भी गिराया गया।

डीएम पेंसिया ने बताया कि मुबारकपुर बंद गांव में ग्राम प्रधान ने तीन महीने पहले शिकायत की थी, जिसके बाद तहसीलदार अदालत में मामले की सुनवाई हुई और सुनवाई के बाद 30 दिन का अपील का समय दिया गया। उन्होंने बताया कि यहां दो अवैध ढांचे थे और गांव के लोगों ने कहा था कि वे स्वयं हटा लेंगे लेकिन पूरा ढांचा नहीं हटा पाए। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद प्रशासन से कार्रवाई का अनुरोध किया गया। यहां खेल के मैदान और खाद के गड्ढे की करीब 600 वर्गमीटर आरक्षित भूमि पर कब्जा था।

नायब तहसीलदार बबलू कुमार ने बताया कि गाटा संख्या 623 और 630 सरकारी जमीन है, जो राजस्व अभिलेखों में खेल का मैदान और खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज है। इसी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद और मदरसा बना था। अवैध मस्जिद और मदरसे को हटाने के लिए पहले नोटिस दिया गया था लेकिन तय समय भी भी अतिक्रमण को नहीं हटाया गया और मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। पुलिस-प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची और सबसे पहले मस्जिद के 35 फीट ऊंचे मीनार को पल भर में ढेर कर दिया। इसके बाद मस्जिद के बाकी हिस्से को ढहाया गया।

मस्जिद की मीनार को तोड़ने में टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए प्रशासन ने दो हाइड्रा मशीनों को मंगाया था। एक मजदूर ने मीनार पर चढ़कर रस्सी से बांधा। दूसरे सिरे को दोनों हाइड्रा मशीनों से बांधा गया। इसके बाद मशीनों से खींचकर मीनार को गिरा दिया। देखते ही देखते 35 फीट की मीनार जमीदोज़ हो गई। पुलिस अधीक्षक बिश्नोई ने बताया कि शासन के निर्देश पर हर गांव में भूमि बैंक बनाने के लिए पिछले छह महीने में जिलाधिकारी के साथ मिलकर अध्ययन कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस सुरक्षा और लेखपालों के साथ हर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जों की सूची बनाई गई है।

एसपी ने बताया कि अब तक करीब सवा सौ हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त कराई जा चुकी है और मुक्त कराई गई जमीन को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत आवंटित भी किया गया है, जिसमें पुलिस विभाग बड़ा लाभार्थी रहा है। उन्होंने बताया कि कई बेशकीमती जमीनों को भी अगले सप्ताह मुक्त कराने की योजना है और हर गांव में भू-माफियाओं की सूची बनाकर उन्हें भू-माफिया पोर्टल पर डाला जाएगा। अधिकारी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा, चाहे जितना भी पुराना हो, उसे ध्वस्त कराया जाएगा और ध्वस्तीकरण का खर्च भी कब्जेदार से वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह होने वाला अभियान उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत चलाया जाएगा।

Published on: 18 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111