सी टी इंस्टीच्यूट मे वाॅलंटरी मीटिंग का आयोजन,400 केसों की सुनवाई
सी एम भगवंत मान व मनीष सिसौदिया पहुंचे
जालन्धर - नूपुर महेन्द्रू
सी टी इंस्टीच्यूट ने समाजिक जिम्मेदारी निभाई। वॉलंटरी मीटिंग” की जमीनी स्तर पर प्रभावशीलता उस समय और स्पष्ट हुई जब ब्लॉक स्तर के संगठन प्रभारी, युवा समन्वयक तथा महिला एवं एससी विंग के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं और जन अपेक्षाओं को सुव्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वयं नोट्स लेते हुए ब्लॉक स्तर के नेताओं से सीधा संवाद किया, ताकि समस्याओं के समाधान स्थानीय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किए जा सकें।
जिसमें आदमपुर के हल्का इंचार्ज पवन कुमार टीनू और जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने भी चर्चा को दिशा प्रदान की। इसके अतिरिक्त ज़िला अध्यक्ष एवं योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल तथा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल की उपस्थिति ने बैठक को और समृद्ध किया।
इस मौके पर सीटी ग्रुप के चेयरमैन सरदार चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह तथा वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह की उपस्थिति रहे और उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जन, संगठन और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करते हैं तथा पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रणाली को मजबूती प्रदान करते हैं।