Sunday, 21 June 2026
सी एन जी ऑटो दिल्ल एन सी आर में बंद करने की तैयारी में सरकार

सी एन जी ऑटो दिल्ल एन सी आर में बंद करने की तैयारी में सरकार

सी एन जी ऑटो दिल्ल एन सी आर में बंद करने की तैयारी में सरकार 

नई दिल्ली - बी बी आई  टी डेस्क 

दिल्ली एन सी आर में  केंद्रीय सरकार एन जी ऑटो  को बैन करने की तैयारी कर रही है। वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन द्वारा जारी नई योजना के तहत आने वाले वर्षोंयोजनाओं एन जी से चलने वाले नए ऑटो रिक्शा के रजिस्ट्रेशन को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की तैयारी की जा रही है। इस फैसले के बाद ऑटो चालकों, वाहन डीलरों और ट्रांसपोर्ट संगठनों में चिंता बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकता है। लेकिन दूसरी ओर लाखों लोगों के रोजगार और आजीविका पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ सकता है। यही वजह है कि इस फैसले को लेकर समर्थन और विरोध दोनों देखने को मिल रहे हैं।

दिल्ली-एन सी आर  क्षेत्र को धीरे-धीरे पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर ले जाने के लिए यह योजना तैयार की गई है। प्रस्तावित नियमों के अनुसार 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के नए रजिस्ट्रेशन की अनुमति होगी।

इसका मतलब है कि उस तारीख के बाद नए सी एन जी ऑटो रिक्शा का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। इसके बाद 1 जनवरी 2028 से यह नियम गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जैसे प्रमुख शहरों में भी लागू किया जाएगा।

Published on: 19 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111