Sunday, 21 June 2026
सी ए इन्द्रजीत का बेटा सक्षम भी बना सी ए

सी ए इन्द्रजीत का बेटा सक्षम भी बना सी ए

सी ए इन्द्रजीत का बेटा सक्षम भी बना सी ए

जालन्धर  - एस एन एन 

जालनधर का सक्षम अभिलाशी, सुपुत्र सीए इंदरजीत अभिलाशी एवं सीए सुषमा अभिलाशी, ने सफलता प्राप्त कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है।

इस वर्ष अभिलाष एण्ड कम्पनी से जुड़े अत्यंत गर्व के लिए  भी क्षण गौरवमय रहा। इस फर्म से जुड़े कुल पांच विद्यार्थियों ने सीए परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। सक्षम अभिलाशी के अतिरिक्त रिशव अग्रवाल, मिथिल महाजन,आदित्य व निखिल गुप्त शामिल जिन्हने  सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, शिक्षकों एवं संस्थान का नाम रोशन किया है।

इन पांचों विद्यार्थियों की सफलता ने न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है, बल्कि अभिलाशी एंड कंपनी की उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन परंपरा को भी नई पहचान प्रदान की है।

इस उपलब्धि पर सीए इंदरजीत अभिलाशी एवं सीए सुषमा अभिलाशी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल व्यावसायिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Published on: 19 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111