Tuesday, 18 August 2026
सी बी आई ने रिश्वत मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

सी बी आई ने रिश्वत मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

सी बी आई ने रिश्वत मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार 

चंडीगढ़ - ब्यूरो 

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रिश्वत के एक मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। जिन्हें आज अदालत में पेश किया गया। और अब तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  जबकि एक को जेल भेज दिया गया।

इस मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषकर डीजीपी विजिलेंस के रीडर ओपी राणा की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने यह मामला पंजाब के एक स्टेट टैक्स ऑफिसर की शिकायत पर दर्ज किया था। जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपित विकास उर्फ विक्की गोयल और उसका बेटा राघव गोयल उसके खिलाफ डीजी विजिलेंस पंजाब कार्यालय में लंबित शिकायत को बंद करवाने के बदले 20 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

शिकायत के अनुसार दोनों आरोपित खुद को पंजाब विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी बताते थे और दावा कर रहे थे कि वे पैसे लेकर मामला रफा-दफा करवा सकते हैं। आरोप है कि डीजीपी विजिलेंस पंजाब के रीडर ओपी राणा ने भी शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया था कि रिश्वत मिलने के बाद शिकायत बंद कर दी जाएगी।

Published on: 12 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111