Thursday, 30 July 2026
सी बी आई की भारतीय रेलवे के कार्यलयों में दबिश, भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम

सी बी आई की भारतीय रेलवे के कार्यलयों में दबिश, भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम

सी बी आई की भारतीय रेलवे के कार्यलयों में दबिश, भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम 

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई घूसखोरों के हड़कंप

चार लाख रुपये रिश्वत लेते चक्रधरपुर रेल मंडल के डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

चक्रधरपुर  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

सीबीआई ने रेलवे में घूसखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में तैनात डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर सत्यम कुमार को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सीबीआई द्वारा आरोपी अधिकारी के साथ रिश्वत देने वाली कोलकाता की एक कंपनी मेसर्स एमआरटी सिग्नल्स लिमिटेड के दो प्रतिनिधियों सुब्रत चक्रवर्ती और राजू पंडित को भी दबोचा गया है। 25 जुलाई 2026 की सुबह हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस से सत्यम कुमार चक्रधरपुर लौटने वाले थे तभी रिश्वत की रकम लेते सीबीआई ने उन्हें धर दबोचा।

 सी बी आई अधिकारीयों ने बताया कि 24 जूलाई 2026 को आरोपी रेलवे अधिकारी और निजी कंपनी प्रतिनिधियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार और आपराधिक साचिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोप है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के तहत सिग्नल और दूरसंचार का कार्य कर रही कंपनी मैसर्स एमआरटी सिग्नल्स लिमिरटेड के कॉन्ट्रैक्ट वेरिएशन फाइल और प्राइस वेरिएशन क्लॉज से जुड़े मामलों को पास कराने और अनुचित लाभ पहुंचाने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी।

 बताया गया है कि आरोपी अफसर ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए पहले भी पांच लाख रुपये की रिश्वत ली थी। बाकी बची रकम लेने के लिए अधिकारी हावड़ा पहुंचे थे, जहां सीबीआई ने पहले से जाल बिछा रखा था। इस कार्रवाई से रेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Published on: 30 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111