रवनीत सिंह बिट्टू 24जून को करेंगे गुरू नानक पुरा और गढ़ा रोड़ रेलवे फ्लाईओवर का उद्घाटन
रवनीत सिंह बिट्टू 24जून को करेंगे गुरू नानक पुरा और गढ़ा रोड़ रेलवे फ्लाईओवर का उद्घाटन
112 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे दोनो फ्लाईओवर
जालन्धर :- एस एन एन
जालन्धर शहर वासियों के लिए राहत भरी व खुशी की खबर है। नई दिल्ली- अमृतसर रेल मार्ग अति व्यस्त रहने वाला गुरू नानक पुरा रेलवे फाटक बी 67 ए और गढ़ा रोड़ नजदीक बस स्टैंड एस 4 पर 112 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज शीघ्र ही बनने जा रहा है,जिसका 24 जून को माननीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू उद्घाटन करने जा रहे है। जिससे शहर वासियों को रोजमर्रा के ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और समय व ईंजन की भी काफी बचत होगी।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेल राज्यमंत्री सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से रेलमार्ग द्वारा 11 बजे चण्डीगढ़ पहुंचेगे और फिर वहां से पंजाब के सिविल सेक्रेट्रिएट जायेंगे। चण्डीगढ़ से करीब 1 बजे सड़क मार्ग द्वारा चल कर 4 बजे के करीब गुरू नानक पुरा रेलवे फाटक पहुंचेगे और विधिवत गुरू नानक पुरा रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे। रवनीत सिंह यहां पर करीब 45 मिनट रहेंगे और फिर यहां से सीधे गढ़ा रोड़ रेलवे फाटक पहुंचेगे। एस 4 रेलवे फाटक पर बनने वाले आर ओ बी का शिलान्यास करेंगे और फिर वहां से सीधे लुधियाना रेलवे स्टेशन जायेंगे। लुधियाना से दिल्ली के लिए वापसी रेलमार्ग द्वारा करेंगे।
Sponsored
Promote Your Local Business Here
Reach nearby readers with your shop, service, or event. Book this ad slot today.
Contact For Ad BookingPublished on: 24 Jun 2026