Monday, 29 June 2026
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ संगठन बढ़ा,विचारधारा बढ़ी,लेकिन अच्छे लोगों की कमी - कैलाश विजयवर्गीय

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ संगठन बढ़ा,विचारधारा बढ़ी,लेकिन अच्छे लोगों की कमी - कैलाश विजयवर्गीय

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ संगठन बढ़ा,विचारधारा बढ़ी,लेकिन अच्छे लोगों की कमी

हमें चिंतन और मनन करना चाहिए - कैलाश विजयवर्गीय 

मध्य प्रदेश  - बी बी आई  टी न्यूज 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार आते ही सब अधिकारी संघ के हो गए ,लेकिन संघ में अच्छे इंसानों की कमी होती जा रही है।

बीजेपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संघ में लोगों की भीड़ तो है, लेकिन अच्छे लोगों की कमी है। पहले अच्छे लोग थे, अब संघ में ऐसे लोगों की कमी है। संगठन बढ़ रहा है, विचारधारा भी बढ़ रही है, लेकिन अगर अच्छे लोग ही नहीं हैं, तो इस विचारधारा का क्या महत्व? हमें चिंतन और मनन करना चाहिए।

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संघ को लेकर कहा है कि संगठन तो बड़ा हो रहा है, लेकिन अच्छे इंसानों की कमी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी कहते हैं कि वे पहले शाखा में जाते थे।

कैलाश विजयवर्गीय भोपाल के मानस भवन में संस्था नवलय द्वारा आयोजित श्री शालिग्राम तोमर स्मृति राष्ट्रसेवी सम्मान समारोह में बोल रहे थे। विजयवर्गीय ने कहा, “हम सरकार में हैं तो कोई अधिकारी आता है तो कहता है कि सर मैं शाहजहांपुर में था तो शाखा में जाता था। अरे भाई तुम अभी जाते हो, हमारी सरकार बनी उसके पहले तो कभी तुमने बताया नहीं। हर अधिकारी के मन में कुछ ना कुछ रहता है कि मैं अपने कमर दिखाऊं की मैंने भी बेल्ट पहनी है। हर कोई अधिकारी और कर्मचारी यही सोचता है। सरकार आने के बाद सब संघ के हो गए। हर अधिकारी संघ का हो गया। मेरे पिताजी शाखा में जाते थे।

Published on: 29 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111