Monday, 17 August 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली - बी बी आई  टी डेस्क 

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्म ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचकर देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण किया गया।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि तथा थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह ने देशवासियों को उन वीर सैनिकों के त्याग और समर्पण की याद दिलाई, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र ने अपने वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

Published on: 16 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111