राष्ट्र सर्वोपरि - अमृता फडणवीस ने रद्द की अपनी कान्स यात्रा
मुंबई - बिग बॉस इंडिया टूडे ब्यूरो
पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद की स्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और विदेश यात्राओं को रद्द करने के साथ सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। पीएम मोदी की अपील के बाद जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस बाइक और इकोनॉमी फ्लाइट में यात्रा कर रहे हैं तो अब उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने कान्स की अपनी यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है।
अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनके लिए यह मौका बड़ा था लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि है।