Wednesday, 13 May 2026
राम नगर नये ठेके के विरोध में आबकारी विभाग को दो दिन का नोटिस

राम नगर नये ठेके के विरोध में आबकारी विभाग को दो दिन का नोटिस

राम नगर नये ठेके के विरोध में आबकारी विभाग को दो दिन का नोटिस 

जालन्धर  - नूपुर

वार्ड नंबर 81 स्थित राम नगर फाटक के सामने सोढल रोड (इंडस्ट्री जोन) पर खुले नए शराब के ठेके को लेकर भारी विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय निवासियों ने इकटठे होकर इस ठेके का कड़ा विरोध किया और इसका शटर बंद करवा दिया। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड 81 की पार्षद सीमा रानी और आम आदमी पार्टी के नेता चरणजीत बधन ने किया।

स्कूली बच्चों और छात्राओं की सुरक्षा पर जताई चिंता और प्रदर्शन कर रहे राम नगर के निवासियों ने बताया कि जिस सड़क पर यह ठेका खोला गया है, वहां आसपास चार स्कूल स्थित हैं। जिनमें से दो लड़कियों के स्कूल हैं। सुबह और दोपहर के समय बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों का इसी रास्ते से आना-जाना होता है। मोहल्ला निवासियों का आरोप है कि ठेके के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगेगा और शराब पीकर लोग हुड़दंग मचाएंगे। इससे बच्चों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा और आवाजाही पर बेहद बुरा असर पड़ेगा। आबकारी विभाग को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दो दिन के भीतर इस शराब के ठेके को यहां से बंद या किसी अन्य जगह स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे सड़क पर पक्का धरना लगाने को मजबूर होंगे।

शाराब के ठेके के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन करने वालों में सोनू भंडारी, सुरिंदर कुमार, कुलदीप कुमार, सोनू सोडी, अमन वीर, अमन जस्सी, राहुल और गुरमीत जस्सी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति  व इलाका निवासी मौजूद रहे।

Published on: 13 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111