Sunday, 21 June 2026
रेलवे फाटक बंद होने व भारी जाम के कारण महिला ने  ई- रिक्श में दिया बच्ची को जन्म

रेलवे फाटक बंद होने व भारी जाम के कारण महिला ने  ई- रिक्श में दिया बच्ची को जन्म

रेलवे फाटक बंद होने व भारी जाम के कारण महिला ने  ई- रिक्श में दिया बच्ची को जन्म 

रेलवे फाटक पर गूंजी किलकारी, लोग हुए हैरान 

जच्चा बच्चा सही सलामत,परिवार ने कहा भगवान का करिश्मा 

कपूरथला -  एस एन एन 

पंजाब के कपूरथला से ई रिक्शा में बच्ची का जन्म होने की अनोखी और भावुक घटना सामने आई है। आमतौर पर प्रसव अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की निगरानी में होता है, लेकिन इस बार हालात कुछ ऐसे बने कि एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचने से पहले ही ई-रिक्शा में बच्ची को जन्म देना पड़ा। रेलवे फाटक पर लगे भारी ट्रैफिक जाम के बीच नवजात की पहली किलकारी गूंजी तो आसपास मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

यह घटना कपूरथला के औजला गेट क्षेत्र की है, जहां रेलवे फाटक बंद होने के कारण लंबा जाम लग गया था। इसी दौरान प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला की हालत अचानक गंभीर हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसव हो गया।

परिवार के सदस्य इस घटना को भगवान की कृपा मान रहे हैं। नवजात के जन्म की खबर मिलते ही रिश्तेदारों और परिचितों ने भी परिवार को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

कपूरथला में ई-रिक्शा में बच्ची का जन्म की यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे एक यादगार और अनोखी घटना के रूप में देख रहे हैं।

Published on: 19 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111