Tuesday, 9 June 2026
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहूँचे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहूँचे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहूँचे

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निवास स्थान भी गए 

लखनऊ  - बी बी आई टी डेस्क 

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में तीन दिन के प्रवास पर लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर उनकी अगवानी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की।

राजनाथ सिंह इस दौरान वह विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों एवं पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। उसके बाद कानपुर रोड पर हिंद नगर में व्यापारी नेता स्वर्गीय अशोक मोतियानी के आवास पर गये। वहां पर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवारीजन से मिले। उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी थे। इसके बाद कृष्णा नगर में स्वर्गीय दर्शन लाल के आवास पहुंचे और कैंट क्षेत्र की बड़ी लाल कुर्ती में रूपा देवी के आवास पर उनसे मुलाकात की।

राजनाथ सिंह ने इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस पर कैंट के कस्तूरबा पार्क में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। इसके बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पर उनके पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

राजनाथ सिंह रक्षामंत्री उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निवास स्थान पर गए और परिवार से मिले।

Published on: 07 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111