Tuesday, 9 June 2026
पटियाला में नीले ड्रम में मिला युवती का शव

पटियाला में नीले ड्रम में मिला युवती का शव

पटियाला में नीले ड्रम में मिला युवती का शव

 हाथ पर ‘नेहा’ नाम का टैटू - इलाके में मची दहशत

 पटियाला - बी बी आई  टी न्यूज

स्थानीय डी.एम.डब्ल्यू. पुल के नीचे कूड़े के ढेर के पास नीले ड्रम से एक युवती का शव बरामद हुआ है जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि युवती के एक हाथ पर नेहा निम का टैटू बना हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती की उम्र लगभग 15 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शव को ड्रम में डालने के बाद उसे ढक्कन लगा कर बंद किया गया था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मृतक युवती का कद लगभग 5 फीट बताया गया है और उसका रंग सांवला है।

युवती ने नीले रंग का टॉप तथा नीचे फूलों वाली शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। उसके बाएं हाथ पर ‘नेहा’ नाम का टैटू बना हुआ है, जबकि दाहिने हाथ पर दिल के निशान के अंदर ‘एन.ए.’ का टैटू बना हुआ है।

पुलिस द्वारा उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवकी की हत्या कहीं और की गई है और बाद में शव को यहां फैंका गया है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. खंगाले डा रहे हैं ताकि आरोपियों को लेकर सुराग मिल सके।

Published on: 27 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111