Friday, 15 May 2026
पैट्रोल व डीजल की कीमतों में वृध्दि को लेकर आप ने किया भाजपा विरुद्ध धरना-प्रदर्शन

पैट्रोल व डीजल की कीमतों में वृध्दि को लेकर आप ने किया भाजपा विरुद्ध धरना-प्रदर्शन

पैट्रोल व डीजल की कीमतों में वृध्दि को लेकर आप ने किया भाजपा विरुद्ध धरना-प्रदर्शन

जालन्धर  - नूपुर

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। 15 मई की सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर दी, जिससे आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें ₹100 प्रति लीटर के पार पहुंच गई हैं, जबकि डीजल की कीमतों में ₹3 से ₹3.60 प्रति लीटर तक का इज़ाफ़ा दर्ज किया गया है।

इस महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने गुरुनानक मिशन चौक पर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी देते हुए आयूब खान ने कहा कि आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी की गई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते है कि वह देश को बिकने नहीं दुंगा, झुकने नहीं दुंगा। आयूब ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कोई बढ़ौतरी नहीं की गई, लेकिन चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और सिलेंडर के दामों में बढ़ौतरी की गई।

लोगों पहले ही मंहगाई की मार झेल रहे है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी लोगों से पेट्रोल की बचत करने की अपील कर रहे है, लेकिन खुद आज वह विदेश दौरे पर निकल गए। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की भाजपा को बर्दाश नहीं है। वह अपने चहेतों को खुश करने के लिए कीमतों में बढ़ौतरी कर रही है। ऐसे में आप पार्टी प्रदर्शन के दौरान लोगों को जागरूक करने की अपील कर रही है। पंजाब में भाजपा के आने को लेकर कहा कि वह बताए कि पंजाब के लोगों के लिए भाजपा ने क्या नेक काम किए है। आरोप लगाए हैकि भाजपा पंजाब के बर्बाद करने पर लगी हुई है।

 वहीं अमित ढल्ल ने कहा कि देश में बढ़ रही कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इस महंगाई से कारोबारियों पर काफी असर पड़ेगा। लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया। लोगों से अपील है कि वह भाजपा को पंजाब से दूर करें। वहीं आप नेता ने कहा कि महंगाई की मार से लोग पहले परेशान है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद भाजपा ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए तेल की कीमतों में बढ़ौतरी की है। 2014 में सत्ता में आने से पहले भाजपा नारे लगाती थी कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होते तो वह तेल की कीमतों 25 रुपए लेकर आते। ऐसे में 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बन गए और लगातार तेल की कीमतों में बढ़ौतरी की गई।  पंजाब के किसान गेंहू को लेकर व्यस्त है और केंद्र को पता है कि पंजाब के किसान गेंहू से देश का पेट भरते है, लेकिन इस समय गेंहू की फसल के दौरान तेल की कीमतों में बढ़ौतरी करने का मतलब है किसानों पर अतिरिक्त बोझ डालना है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी तेल की बढ़ी कीमतों को वापिस करने की अपील करती है।

Published on: 15 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111