Tuesday, 28 July 2026
पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर पति ने की क्रूरता, खुद फांसी का फंदा लगाया मौत

पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर पति ने की क्रूरता, खुद फांसी का फंदा लगाया मौत

पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर पति ने की क्रूरता, खुद फांसी का फंदा लगाया मौत

पंजाब (फिरोजपुर) :- बी बी आई  टी डेस्क 

फिरोजपुर जिले के गांव जवाहर सिंह वाला में अवैध संबंधों के शक के चलते एक दर्दनाक घटना होने की खबर है। जानकारी अनुसार पति ने अपनी पत्नी के दोनों हाथ और होंठ काटने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक मनप्रीत सिंह के बड़े भाई जगसीर सिंह निवासी गांव जवाहर सिंह वाला ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले मनप्रीत की सिमरनजीत कौर निवासी फिरोजशाह से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है। उसने बताया कि उनकी मां गुरविंदर कौर गांव के प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील बनाती थीं। उनकी मृत्यु के बाद यह जिम्मेदारी सिमरनजीत कौर ने संभाल ली। करीब छह माह पहले सिमरनजीत कौर के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल शुभप्रीत सिंह निवासी गांव कानियां वाली (जिला मुक्तसर) के साथ अवैध संबंध बन गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसी बीच, घटना के बाद आरोपी मनप्रीत ने गांव के सरकारी स्कूल परिसर में बनी पानी की टंकी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। क्षेत्र में इस घटना के बाद शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

एसएचओ हरिंदर सिंह ने कहा कि थाना तलवंडी भाई पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल शुभप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on: 28 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111