Thursday, 19 November 2026
पटाखे की चिंगारी ने ले ली एक बुजुर्ग की जान

पटाखे की चिंगारी ने ले ली एक बुजुर्ग की जान

जालन्धर में दिवाली की रात लगी एक घर.में आग

पटाखे की चिंगारी ने ले ली एक बुजुर्ग की जान

घरेलु कुता भी चढ़ा अग्नि की भेंट, घर जल कर हुआ राख

जालन्धर। एस एन एन 

दिवाली की रात एक घर में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, कुत्ता भी आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

दरअसल, दिवाली की रात बाहर पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा मकान की दूसरी मंजिल पर जा गिरा। आशंका है कि पटाखे की चिंगारी से कमरे में आग लग गई। बुजुर्ग को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक, मामला निजातम नगर स्थित गली नंबर-6 का है। हादसे के समय परिवार के सदस्य बाहर थे, जबकि घर के अंदर एक बुजुर्ग (65) कमरे में बैठे थे। इस दौरान पटाखे की चिंगारी से कमरे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बुजुर्ग को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

आग की लपटों में झुलसने से बुजुर्ग की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद कुत्ता भी चपेट में आने से जल गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े।

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि हादसे में कमरे का सामान जलकर राख हो गया।

Published on: 10 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111