पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने हिम्मतनगर–खेड़ब्रह्मा रेलखंड का किया निरीक्षण
हिम्मतनगर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय एवं अहमदाबाद मंडल के डीआरएम श्री वेद प्रकाश ने हिम्मतनगर से खेड़ब्रह्मा तक विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान खेड़ब्रह्मा रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया।
महाप्रबंधक एवं डीआरएम ने हिम्मतनगर से खेड़ब्रह्मा तक यात्रा के दौरान रेल पटरियों, ट्रैक एवं अन्य रेल परिसंपत्तियों की स्थिति का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर क्षेत्र से जुड़ी रेलवे की आवश्यकताओं, यात्री सुविधाओं तथा स्थानीय स्तर पर अपेक्षित विकास कार्यों पर चर्चा की।
खेड़ब्रह्मा रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई, यात्री सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रेलखंड एवं स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।